फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पूर्व मंत्री आशु का करीबी सुनील दत्त गिरफ्तार, निगम की शिकायत पर लुधियाना पुलिस का एक्शन, भेजा जेल

Mon, 18 Aug 2025 06:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

रिहायशी फ्लैटों को दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल किए जाने के बाद नगर निगम लुधियाना की तरफ से सील की गई बिल्डिंग की सीलिंग तोड़ने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने सुनील दत्त मड़ियां को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते भारत भूषण आशु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना पुलिस ने कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी सुनील दत्त मड़ियां को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मड़ियां ने सरकारी आदेशों की अवहेलना की है। इस वजह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


रिहायशी फ्लैटों को दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल किए जाने के बाद नगर निगम लुधियाना की तरफ से सील की गई बिल्डिंग की सीलिंग तोड़ने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने सुनील दत्त मड़ियां को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नगर निगम द्वारा सील की गई बिल्डिंग की सीलिंग को खुद ही तोड़ दिया था। नगर निगम के अधिकारियों की शिकायत पर थाना डिवीजन आठ पुलिस ने सुनील दत्त मड़ियां के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने सुनील मड़ियां को जेल भेज दिया है।

नगर निगम के अनुसार सुनील मड़ियां का दफ्तर पहले एक रिहायशी अपार्टमेंट में कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाया गया था, इसलिए इसे सील किया गया था। निगम ने सील तोड़ने की लिखित शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम की तरफ से दर्जनों सील तोड़ने की शिकायतें पुलिस के पास हुई है। जिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण अब इस कार्रवाई को राजनीतिक रंजिश भी माना जा रहा है। 29 अप्रैल को नगर निगम द्वारा जोन-डी बिल्डिंग ब्रांच की तरफ से यह कार्रवाई की गई थी। रिहायशी अपार्टमेंट में कॉमर्शियल दफ्तर बनाने की एवज में यह कार्रवाई की गई थी। कुछ समय पहले ही इस सील को तोड़ दिया गया था। जिसके बाद निगम ने लिखित शिकायत पुलिस को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें