फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala Murder: 17 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर ले गए थे मोहल्ले के लड़के

Mon, 29 Dec 2025 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

बीती रात मोहल्ले के रहने वाले कुछ लड़के वीर को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और गोली मारकर सरकारी राजिंदरा हॉस्पिटल में छोड़ गए। राजिंदरा हॉस्पिटल से सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन को इस घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
पटियाला में किशोर की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला की स्थानीय संजय कॉलोनी के रहने वाले 17 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान वीर सिंह उर्फ बीरू निवासी संजय कॉलोनी के तौर पर हुई है। वीर 10वीं क्लास का स्टूडेंट था और एक सैलून में काम करता था। आरोप है कि बीती रात उसके मोहल्ले के रहने वाले कुछ लड़के उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और गोली मारकर सरकारी राजिंदरा हॉस्पिटल में छोड़ गए। राजिंदरा हॉस्पिटल से सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन को इस घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार भी मौके पर पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें