फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में युवक की हत्या: विवाद के बाद दोस्तों ने पेट में मारा चाकू, डेढ़ माह पहले जेल से बाहर आया था आशु

Mon, 29 Dec 2025 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

आशु करीब डेढ़ माह पहले ही जेल से बाहर आया था और पिछले तीन दिनों से घर में ही रह रहा था। मृतक के पिता कन्ना सिद्धू ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के दोस्त तरन सिंह और उसकी बुआ के बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
जालंधर में युवक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के थाना रामामंडी क्षेत्र अंतर्गत रविदास कॉलोनी में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आशु निवासी रविदास कॉलोनी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल बन गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4 बजे आशु का अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान दोस्तों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

जेल से आया था बाहर

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आशु करीब डेढ़ माह पहले ही जेल से बाहर आया था और पिछले तीन दिनों से घर में ही रह रहा था। मृतक के पिता कन्ना सिद्धू ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के दोस्त तरन सिंह और उसकी बुआ के बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी दो दिन पहले घर आए थे और रात में वहीं रुक गए। सुबह जब वह छत पर सिलेंडर लेने गए तो बेटे को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें