फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस किलो अफीम समेत चार गिरफ्तार

Thu, 02 Jun 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में पकड़ी गई अफीम के बारे में जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पुलिस ने चंडीगढ़ सरहिंद रोड पर बुधवार को नाकाबंदी के दौरान दस किलो अफीम समेत चार लोगों को काबू किया है। जिला पुलिस प्रमुख हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर शमशेर नगर चौक में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान स्विफ्ट कार (पीबी 11 बीयू 7549) को रोककर उसकी तलाशी ली गई। कार में गुरुवीर सिंह निवासी गांव गोरशियां थाना नंगल जिला अंबाला, मेजर सिंह, बख्शीश सिंह और अफगन बैग सवार थे। कार की चेकिंग के दौरान दो थैलों में से 5-5 किलो अफीम बरामद हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना फतेहगढ़ साहिब में मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें