फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठा शराब कांड: दिल्ली से पंजाब आई मेथेनॉल की खेप... पटियाला में पकड़ी, अमृतसर में नकली शराब से 21 मौतें

Tue, 13 May 2025 08:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

नकली और जहरीली शराब के खिलाफ लड़ाई को लेकर पटियाला पुलिस को हाथ बड़ी सफलता लगी है। पटियाला जिला पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर 600 लीटर मेथेनॉल केमिकल की बड़ी खेप पकड़ी है।
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 21 पहुंच गया है। इस घटना से आम आदमी पार्टी की सरकार को विपक्ष घेर रहा है। क्योंकि मान सरकार पंजाब में नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। ऐसे में अमृतसर में नकली शराब पीने से 21 लोगों की मौत की घटना से बवाल मच गया है। 

विज्ञापन


इधर दूसरी तरफ, नकली और जहरीली शराब के खिलाफ लड़ाई को लेकर पटियाला पुलिस को हाथ बड़ी सफलता लगी है। पटियाला जिला पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर 600 लीटर मेथेनॉल केमिकल की बड़ी खेप पकड़ी है। जब्त किए गए इस मेथेनॉल केमिकल का उपयोग अवैध शराब के उत्पादन में किए जाने का संदेह है। 

विज्ञापन


एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह अमृतसर के मजीठा में नकली शराब पीने से कईं लोगों की मौतें हो जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद डीआईजी बॉर्डर रेंज की ओर से सूचना मिली थी कि दिल्ली के ट्रांसपोर्ट नगर से मेथेनॉल केमिकल की खेप पंजाब आ रही है। 

डीजीपी पंजाब से आदेश मिलते ही पटियाला पुलिस ने आबकारी विभाग के सहयोग से तुरंत सतर्कता बरतते हुए मेथेनॉल की खेप के साथ एक ट्रक पकड़ा है। इस ट्रक को बाबा बंदा सिंह बहादुर शंभू-बनूड रोड पर तेपला पुलिस चौकी के नजदीक पकड़ा गया। दिल्ली से पंजाब आ रहे इस ट्रक नंबर पीबी 10 एच 1577 की तेपला के पास तलाशी के दौरान तीन ड्रमों में अन्य कई सामानों के बीच छिपाकर रखा गया 600 लीटर मेथेनॉल केमिकल बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

एसएसपी वरुण शर्मा ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मेथेनॉल की यह खेप दिल्ली से लाई जा रही थी, जिसके तार मजीठा नकली शराब कांड से जुड़े होने का अंदेशा है। एसएसपी ने कहा कि अगर यह मेथेनॉल की खेप अपने गंतव्य तक पहुंच जाती तो इससे तैयार नकली और जहरीली शराब के बिकने से और कईं लोगों की जान जा सकती थी।

एसएसपी ने बताया कि नकली शराब के तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान एसपीडी गुरबंस सिंह बैंस, डीएसपी हरमनजीत सिंह चीमा, आबकारी विभाग के सहायक कमिश्नर राजेश ऐरी की देखरेख में गठित टीम में आबकारी ईटीओ रुपिंदरजीत सिंह, थाना शंभू के प्रमुख इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह, गोपाल शर्मा व रजनीश कुमार के साथ आबकारी पुलिस व तेपला चौकी इंचार्ज जजविंदर सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन

मजीठिया ने जताया दुख, सीएम मान को घेरा
शिअद के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर हूस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। यह आम आदमी पार्टी की सरकार के शासन में चौथी घटना है। इससे पहले संगरूर में भी इसी तरह की घटना हो चुकी है। होशियारपुर में भी 6-7 लोगों की मौत हुई थी। उससे पहले मोगा में ऐसी ही त्रासदी घटी थी। मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नशा मुक्ति को लेकर प्रचार कर रहे थे, लेकिन अब सच्चाई सामने आ चुकी है। वे दावा कर रहे थे कि 31 मई तक पंजाब को नशामुक्त कर देंगे, लेकिन यह सब सिर्फ एक पीआर स्टंट साबित हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की और कहा कि अब समय आ गया है कि जनता को सच्चाई बताई जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें