फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान से बर्बरता: कुत्ते को गोली मार वीडियो किया अपलोड, मेनका गांधी तक पहुंचा मामला, आरोपी दबोचा गया

Fri, 07 May 2021 12:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

आरोपी तरनजोत सिंह थाना पातड़ां के गांव दुताल का रहने वाला है। आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह राइफल से एक कुत्ते को गोली मारता दिखाई दे रहा था। गोली लगने से कुत्ते की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला जिले के थाना पातड़ां पुलिस ने कुत्ते को गोली से मारने वाले एक व्यक्ति खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को सेशन कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद अदालत ने उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


आरोपी तरनजोत सिंह थाना पातड़ां के गांव दुताल का रहने वाला है। आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह राइफल से एक कुत्ते को गोली मारता दिखाई दे रहा था। गोली लगने से कुत्ते की मौत हो गई थी। वायरल वीडियो मेनका गांधी के पास पहुंचने पर पेटा के प्रतिनिधि मीत अशर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें