फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सामने पति को मार डाला: लोहे की रॉड और डंडों से ताबड़तोड़ वार... हमलावरों के आगे हाथ जोड़ती रही पत्नी

Mon, 24 Nov 2025 09:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

पंजाब के राजपुरा में व्यक्ति की उसकी पत्नी के सामने हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसपर डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। पत्नी अपने पति को बचाने के लिए आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती रही। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंजिश के चलते आरोपियों ने डंडों व लोहे की रॉड से पत्नी के सामने हमला कर इतनी गंभीर चोट पहुंचाई की घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना पंजाब के राजपुरा की है। मामले में शंभू पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, जान से मारने की धमकियां व मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के पास दर्ज करवाई रिपोर्ट में गांव राजगढ़ निवासी प्रेम कुमारी ने बताया कि शनिवार देर शाम करीब साढ़े 7 बजे अपने पति जसपाल सिंह के साथ करियाने की दुकान बंद कर घर जा रही थी। जब वे धर्मशाला के नजदीक पहुंचे थे कि वहां आरोपी हाथों में डंडे और लोहे की रॉड लेकर खड़े थे। आरोपियों ने उसके पति को घेरने के बाद लखविंद्र सिंह ने हाथों में पकड़े डंडे से जसपाल सिंह के सिर पर वार कर दिया। आरोपी अमन कुमार ने भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों के ताबड़तोड़ हमले से जसपाल सिंह जमीन पर गिर पड़ा। पत्नी प्रेम कुमारी पति को बचाने के लिए आरोपियों से हाथ जोड़ती रही, लेकिन आरोपी हमला करने से रुके नहीं। इतना ही नहीं आरोपियों ने डंडों से जसपाल सिंह से मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


जसपाल सिंह की हालत की गंभीरता को देखते हुए राजिंद्रा अस्पताल पटियाला दाखिल करवाया गया जहां इलाज के दौरान जसपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि किसी पुरानी रंजिश की वजह से आरोपियों ने जसपाल सिंह पर हमला किया था। इस पर पुलिस ने लखविंद्र सिंह, अमन कुमारी, सोहन लाल, नरेश कुमार, राम,भूला राम, गौरव, छिंदर सहित 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें