फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तौर पर परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा

Wed, 27 Apr 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, राजपुरा
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मानसिक तौर पर परेशान व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव व सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच कार्य शुरू कर दिया है। राजपुरा के महावीर मंदिर के नजदीक रहने वाला राजीव कुमार उर्फ लवली (42) ठेकेदारी का कार्य करता था। जो अपनी पत्नी व बेटियों के साथ महावीर मंदिर के नजदीक रहता था। पिछले कुछ दिनों से व्यापार में पड़ रहे घाटे के चलते जब घर के सारे लोग कहीं गए हुए थे तो पीछे से पंखे के साथ फांसी लगाकर राजीव ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे सिटी पुलिस के एसआई कंवरपाल सिंह व एएसआई मलविन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बताया कि मृतक का सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने खुद को मौत का जिम्मेवार बताया है। बाकी पोस्टमार्टम व अन्य जांच की जाएगी उसके बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी। 
विज्ञापन

राजीव कुमार की पत्नी सरकारी प्राइमरी स्कूल में जॉब करती थी जबकि उसकी दो बेटियां थी जो शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षा ग्रहण करती थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें