फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती की धमकियों से सदमे में आई किसान की भाभी की मौत

Mon, 14 Mar 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
मौत - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना सदर नाभा के अधीन पड़ते गांव नरवाना में आढ़ती की धमकियों से सदमे में आई किसान की भाभी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी आढ़ती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फिलहाल आरोपी फरार है। खास बात यह है कि इसी आढ़ती से तंग आकर किसान ने भी पांच माह पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।

जांच अधिकारी सदर नाभा के एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि नरवाना के ट्रक ड्राइवर नेतर सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर (46) की आढ़ती परमजीत सिंह निवासी घुलाड़ मंडी नाभा की धमकियों के कारण तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मौत के सही कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हो सकेगा। पुलिस के मुताबिक आढ़ती का नेतर सिंह के बड़ेभाई किसान दर्शन सिंह (58) के साथ पैसों का लेन-देन था।
विज्ञापन


इसी बीच आढ़ती ने धोखे से खाली कागजों पर दस्तखत कराके उसकी तीन बीघा जमीन कब्जा ली। बाद में आढ़ती ने किसान दर्शन सिंह की जमीन के कुर्की नोटिस जारी करा दिए।

इससे परेशान होकर दर्शन सिंह ने पांच माह पहले कोई जहरीली चीज खाकर सुसाइड कर लिया था। हालांकि इस मामले में तब कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई थी।

अब आरोपी आढ़ती ने इस तीन बीघा जमीन पर कब्जे की नीयत से दर्शन सिंह के घर जाकर उसके छोटे भाई की पत्नी को धमकियां दी कि वह उनकी जमीन व घर पर कब्जा कर लेगा।
विज्ञापन


इससे सुखविंदर कौर सदमे में आ गई। उसकी तबीयत काफी खराब होने से उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें