फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
करंट से मौत - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
गांव कुलार खुर्द में बिजली के तारें डालते समय अचानक आए करेंट से एक नौजवान की मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने पावरकॉम के लाइनमैन के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना सदर सुनाम के प्रभारी इंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में जगसीर सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई अवतार सिंह निवासी कस्बा महलां तथा अन्य व्यक्ति गांव कुलार खुर्द में पावरकॉम के लाइनमैन जगदीश पंडित की उपस्थिति में डबल लाइन पर तारें डालने का काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब अवतार सिंह व अन्य तारें डालने के लिए ऊपर चढ़े उस समय बिजली सप्लाई बंद थी, लेकिन लाइनमैन जगदीश पंडित ने जानबूझकर लाइन की स्विच लगा दी जिसकी वजह से काम कर रहे अवतार सिंह, हरदीप सिंह और नरिंदर सिंह को करेंट का जोरदार झटका लग गया। जिन्हें तुरंत संगरूर के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां अवतार सिंह की मौत हो गई। हरदीप सिंह और नरिंदर सिंह को गंभीर हालत में पटियाला के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बयानों के आधार पर लाइनमैन जगदीश पंडित के खिलाफ धारा 304 तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई कर्मजीत सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है और अगली कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें