फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान से हजारों की चोरी

Fri, 22 Jan 2016 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार देर रात चोर एक कपड़े की दुकान का शटर तोड़कर हजारों की चोरी करके ले गए। शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों से जहां शहरवासी खौफजदा हैं, वहीं पुलिस की कार्रवाई पर भी सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन


घनी आबादी वाले इलाके सुनामी गेट में स्थित रीया इंपोरियम को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान के मालिक पुरुषोत्तम दास के मुताबिक चोर दुकान की तीसरी मंजिल का शटर तोड़कर घुसे और दुकान में पड़े करीब 70 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। दुकान में पड़े कपड़े बिखरे हुए थे जिसकी कीमत का अंदाजा लगाना मुश्किल है।

बता दें कि शहर में कुछ ही दिनों के भीतर चोरी की यह चौथी वारदात है। इससे पहले एक मोबाइल की दुकान, ज्वेलर और सुनामी गेट क्षेत्र में ही एक रात एक साथ चार दुकानों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। चोरी की बढ़ रही वारदातों से दुकानदारों तथा लोगों में पुलिस की कार्रवाई के प्रति रोष है।
विज्ञापन


डीएसपी गगनदीप भुल्लर का कहना है कि  चोरी की घटनाओं के मद्देनजर शहर में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस प्रशासन लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें