सेंट्रल जेल में मर्डर के केस में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने परने की मदद से जंगले के साथ लटक कर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि ऐन वक्त पर जेल कर्मचारियों ने उसे देख लिया, जिससे कैदी की जान बचा ली गई। जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर त्रिपड़ी थाना पुलिस ने कैदी के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। त्रिपड़ी थाना पुलिस के मुताबिक कैदी हरजीत सिंह निवासी रामपुरा मोहल्ला जगरांव जिला लुधियाना जेल की चक्की में बंद था। वह चक्की से बाहर निकलकर किसी दूसरे बैरक में जाना चाहता था इसलिए वह मानसिक तौर पर परेशान था। इसी हालत में परने की मदद से उसने चक्की की खिड़की के जंगले के साथ लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जेल कर्मचारियों ने कैदी को सुसाइड की कोशिश करते देख लिया और उसे बचा लिया। कैदी को तुरंत जेल अस्पताल ले जाया गया। जहां अब उसकी हालत ठीक है।