सरहिंद मंडी में लूट की जानकारी देता बुजुर्ग दरबारा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
सरहिंद मंडी में दोपहर करीब 12 बजे दो बाइक सवारों ने एक बुजुर्ग से पैसों वाला झोला छीन लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार दलबारा सिंह निवासी गांव सिद्धवा वीरवार को अपनी जसवंत कौर के साथ सहकारी बैंक सरहिंद मंडी से 61 हजार रुपये निकलवा कर लाए। उनकी पत्नी बाजार में सामान लेने चली गई। दलबारा सिंह पैसों वाला झोला लेकर पैदल ही जा रहे थे। त्रिवेणी मंदिर के पास सरहिंद-मोरिंडा रोड से आए दो बाइक सवारों ने उनके हाथ से पैसों वाला झोला झपट लिया और फरार हो गए। बुजुर्ग के अनुसार दोनों लुटेरों ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे और वह मोरिंडा साइड से आए थे। पैसे छीनने के बाद वे जीटी रोड सरहिंद की ओर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर डीएसपी गुरदीप सिंह गौसल, डीएसपी (एच) गुरदेव सिंह धालीवाल और पुलिस चौकी सरहिंद मंडी के इंचार्ज कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।