समाना में पिछले छह दिनों से लापता युवक की लाश भाखड़ा नहर से बरामद हो गई। युवक के परिवार वालों ने किसी पर शक नहीं जताया है, जिसके चलते पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई कर दी है। युवक के विसरा को जांच के लिए भेज दिया है।
सिटी समाना पुलिस के मुताबिक समाना के रविदास नगर का रहने वाला 22 साल का विक्रम सिंह 10 मार्च को सुबह घर से दुकान के लिए गया था। जहां वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था लेकिन वह दुकान पर नहीं पहुंचा। जब दुकानदार ने युवक के घर फोन करके पूछा, तो परिवार वाले दंग रह गए। मामला पुलिस तक पहुंचा।
इसी बीच अगले दिन परिवार वालों को विक्रम सिंह का मोटरसाइकिल गांव फतेहपुर में भाखड़ा नहर की पटड़ी से मिल गया। तब से युवक की भाखड़ा नहर में तलाश की जा रही थी। इसी बीच वीरवार को युवक की लाश खन्नौरी में भाखड़ा नहर से मिल गई।
विक्रम सिंह अविवाहित था और तीनबहनों का इकलौता भाई था। पुलिस के मुताबिक मामला सुसाइड का है। परिवार वालों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। जिसके चलते मामले में 174 की कार्रवाई कर दी गई है।