फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेता के बेटे की गोली लगने से मौत

Tue, 19 Jan 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कौली में सोमवार को अकाली नेता के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। अकाली नेता ने श्री अखंड साहिब का पाठ रखा हुआ था इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन

 
बहादुरगढ़ चौकी इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि अकाली दल के सर्कल बहादुरगढ़ के पूर्व प्रधान जगजीत सिंह कौली के 25 साल का बेटा सचदीप सिंह अपनी राइफल को संभाल कर रख रहा था। 12 बोर राइफल भरी हुई थी।
विज्ञापन


अचानक गोली चल गई जो उसकी छाती को चीरते हुए निकल गई। परिजन उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

अकाली नेता के घर में जिस समय यह हादसा हुआ उस समय घर में श्री अखंड साहिब का पाठ रखा हुआ था जिसका सोमवार को भोग पड़ना था। घर में हुए अचानक इस हादसे से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है।
विज्ञापन


सचदीप सिंह का एक डेढ़ साल का बच्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें