सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल
पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
थाना भादसों के अधीन तरखेड़ी चौक में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। उसे फिलहाल सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते आरोपी कार चालक को नामजद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अजैब सिंह निवासी गांव खेड़ी जट्टां ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त निर्मल सिंह (35) के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। निर्मल सिंह ट्रक ड्राइवर है। तरखेड़ी चौक के पास एक तेज रफ्तार कार चालक कुलदीप सिंह ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। हादसे में वे दोनों घायल हो गए। बाद में गंभीर घायल निर्मल सिंह की सरकारी राजिंदरा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अजैब सिंह भर्ती है। अजैब सिंह के भी हादसे में काफी चोटें लगी हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे काबू कर लिया है।