फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया दलाल समेत दो पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोप में दो पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति से अदालत में विचाराधीन मकान का सौदा करवाकर छह लाख ठगने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि गुरु रामदास नगर में रविंदर लांबा ने उसे एक मकान दिखाया। इसकी कीमत 24 लाख 50 हजार बताई। सौदा तय हो गया। प्रमोद से लांबा और संजीव कुमार ने छह लाख रुपये एडवांस ले लिए थे। मकान की रजिस्ट्री करवाने से पहले प्रमोद को पता चला कि मकान का केस अदालत में चल रहा है। उसके साथ दोनों आरोपियों ने ठगी मारी है। प्रमोद ने उक्त दोनों आरोपियों से अपने छह लाख रुपये वापस मांगे जो उसे नहीं दिए। उसके बाद प्रमोद ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने के बाद आरोपी रविंदर लांबा और संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें