विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख ठगे
पटियाला। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता हरनेक सिंह वासी गांव सिद्धूवाल ने बताया कि महंत राम दास व गुरदेव सिंह ने उसके बेटे को विदेश भेजने के लिए 12 लाख ठग लिए। शिकायतकर्ता के मुताबिक उक्त राशि न ही उसे वापस दी गई है और न ही उसके बेटे को विदेश भेजा गया। उक्त लोगों ने शिकायतकर्ता को कुछ राशि के चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए हैं। पुलिस ने इस बारे में दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया है ।