फाइनेंसरों से परेशान युवक भाखड़ा में कूदा
पटियाला। फाइनेंसरों से परेशान एक युवक ने सोमवार सुबह पटियाला-नाभा रोड पर भाखड़ा नहर में छलांग लगा दीष गोताखोरों ने युवक को बाहर निकालकर सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया।
डाइवर्स क्लब के प्रधान शंकर ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह भाखड़ा नहर के किनारे मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक अपनी स्कूटी लेकर आया। स्कूटी नहर किनारे खड़ा करके उसनेनहर में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने तुरंत युवक को बाहर निकाला। शंकर ने बताया कि नहर में छलांग लगाने वाले प्रदीप कुमार (35) निवासी राघोमाजरा से एक सुुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वह फाइनेंसरों से तंग आकर सुसाइड कर रहा है।उसने कुछ व्यक्तियों से पांच लाख रुपये फलिए थे। फाइनेंसरों ने लोन देते वक्त धोखे से उसके मकान की रजिस्टरी अपने नाम करा ली थी। बाद में फाइनेंसरों ने ऋण की रकम पर ब्याज लगाकर 12 लाख बना दिया था। अब फाइनेंसर उसके मकान पर कब्जा करने के लिए आते हैं। इस पर वह खुदकुशी कर रहा है।