फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के एटीएम को काट लाखों उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई के एटीएम को काटकर लाखों उड़ाए
विज्ञापन

थाना जुल्कां पुलिस ने अज्ञात आरोपियों खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। कस्बा देवीगढ़ के नजदीक पड़ते गांव दूधनसाधां में एटीएम को कटर के साथ काट कर लाखों रुपये चुराए जाने का मामला सामने आया है। थाना जुल्कां ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात करीब दो बजे गांव दूधनसाधां में स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम को कटर के साथ काट कर अज्ञात आरोपियों की ओर से दो लाख 82 हजार 100 रुपये चुरा लिए गए। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने एटीएम में लगे कैमरों को पहले तोड़ा। गौरतलब है कि इस एटीएम की सुरक्षा के लिए बैंक की ओर से वहां कोई गार्ड तैनात नहीं किया गया है। जिसका फायदा चोरों ने उठाया। चोरी की इस वारदात के बारे में शुक्रवार सुबह उस समय पता लगा, जब लोग एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए आए। लोगों की ओर से इसकी संबंधित थाना जुल्कां पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मौका-ए-वारदात की जांच की। लोगों ने मांग की है कि एटीएम की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें