फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुक्की और अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार, 1 फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भुक्की और शराब के साथ 3 गिरफ्तार, 1 फरार
विज्ञापन

थाना सदर ने भुक्की के साथ बठिंडा निवासी व्यक्तियों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सदर पुलिस ने पठानकोट-अमृतसर हाईवे अड्डा कोटली के पास नाके के दौरान एक ट्राला चालक समेत 2 लोगों को 250 ग्राम भुक्की के साथ पकड़ा है। पकड़े गए गुरपाल सिंह और सुखविंद्र सिंह निवासी अछपाल कलां जिला बरनाला के रहने वाले हैं। सदर थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने अड्डा कोटली फार्म में नाके पर वाहनो की चेकिंग के दौरान गुरदासपुर साइड से आए ट्राले को रोका। तलाशी के दौरान उसमें से 250 ग्राम भुक्की बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह ट्राला लेकर जम्मू जा रहे थे। सदर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर और क्लीनर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में थाना डिवीजन नं.2 पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम ने सीआई चौक में नाके के दौरान बाइक सवार एक युवक को हिमाचल-प्रदेश की शराब के साथ पकड़ा है। जबकि बाइक चलाने वाला युवक मौके से फरार हो गया। आरोपियों की पहचान सुरिंद्र निवासी ढांगू पीर, बाइक चालक का नाम टींगरी निवासी ढांगू पीर का रहने वाला है। इसमें सुरिंद्र को गिरफ्तार किया गया है, जबकि टींगरी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें