फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने के अरोप में 9 नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमला करने के आरोप में 9 नामजद, अज्ञात पर केस
विज्ञापन

राजपुरा। पुलिस ने गांव सूरल खुर्द निवासी गुरतेज सिंह की शिकायत पर तेजधार हथियारों से हमला कर करने के आरोप में नौ नामजद और अन्य अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान जसकरण बेदी, गुरकीरत सिंह, गुरविंदर सिंह, तोता, गुरविंदर सिंह निवासी पिलखणी, जस्सी निवासी खानपुर, पप्पी, आशीष कुमार निवासी राजपुरा टाउन और पन्नू भठे वाला के तौर पर हुई है। गुरतेज सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उक्त लोगों ने कहा था कि तुम हमें गालियां निकालते हो, जिसके बाद उसे सर्विस स्टेशन पर बात करने के लिए बुलाया तो वह अपने दोस्त के साथ चला गया। वहां पर उक्त लोग पहले से ही हथियारों के साथ खडे़ थे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित पर हमला कर दिया। इसके बाद शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल को सिविल अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर घायलों की हालत चिंता जनक देखते हुए डॉक्टर ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें