एक रात में तीन घरों पर हाथ किया साफ
राजपुरा । गांव जंड मंगोली में चोरों ने तीन घरों से लाखों रुपये गहने व हजारों की नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव जंड मंगोली निवासी गुरजिंद्र सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को राजपुरा आए थे। बच्चों को स्कूल भेजने के चलते रात में यहीं पर रुक गए। पता चला कि पीछे से चोर गांव में उनके ही रिश्तेदार जसवंत सिंह पुत्र साधू सिंह के घर से सोने का कड़ा, सोने की दो अंगुठियां, सोने की बालियां व नगदी चुरा कर भाग गए। जसवंत सिंह के भतीजे मलकीत सिंह के घर से चोर सात हजार रुपये, सामान और मेरे (गुरजिंद्र सिंह) घर से चांदी के सिक्के और पांच हजार रुपये ले गए।