करंट से युवक की मौत, ठेकेदार नामजद
राजपुरा । बिजली का काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने ठेकेदार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव हरीगढ़ घनौर निवासी राम सिंह पुत्र बचना सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका भतीजा जगतार सिंह लालड़ू में ठेकेदार बलबीर सिंह के पास बिजली का काम करता था। शुक्रवार शाम बलबीर सिंह के कहने पर जगतार अपने दोस्त हैप्पी सिंह के साथ गांव गुरनाखेड़ी में बिजली ठीक करने गया था। इस दौरान जगतार को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राम सिंह की शिकायत पर ठेकेदार व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।