ड्राइवर और कंडक्टर भिड़े, दो घायल
पटियाला। बस स्टैंड पर बुधवार सुबह पीआरटीसी की दो बसों के ड्राइवर व कंडक्टर आपस में भिड़ गए। इस दौरान किरच चलीं। इससे ड्राइवर व कंडक्टर घायल हो गए। लाहौरी गेट थाना पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर, साथी ड्राइवर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई सतवीर सिंह ने बताया कि ड्राइवर गुरजंट सिंह के मुताबिक सुबह जब उसने अपनी बस काउंटर पर लगाइ। उसके बाद लगने वाली बस के ड्राइवर ने उसे हटने को कहा। जब उसने कहा कि अभी जाम लगा है, वह जल्द बस निकाल लेगा। इस पर आरोपी ड्राइवर तिलमिला उठा और गुरजंट सिंह के मुक्के और कंडक्टर रघवीर सिंह की जांघ में किरच मारी। इसमें उनका दो और युवकों ने भी साथ दिया। रघवीर सिंह सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल है।