नाभा।
सीआईए स्टाफ नाभा के इंचार्ज इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने दो अलग-अलग गाड़ियों से एक क्विंटल 40 किलो भुक्की चुरा पोस्त समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पार्टी ने इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह के नेतृत्व में थूही पुल पर नाके के दौरान दो अलग- अलग गाड़ियों को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली। उसमें से एक क्विंटल 40 किलो भुक्की चूरापोस्त बरामद किया गया। तीन लोग फरार होने में सफल हो गए। लखविंदर सिंह लक्खा वासी सुरजत बस्ती दिडबा जो गाड़ी चला रहा था उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।