फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दिहाडे 27 साल की युवती को जबरदस्ती उसी के घर से किडनैप किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के ध्यानार्थ...
विज्ञापन


दिनदहाडे़ घर में घुसकर युवती को उठाया
पिता के रोकने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
गांव औलखबेट में कुछ लोग जबरदस्ती घर में घुसकर 27 साल की युवती को उठा ले गए। युवती के पिता के बयान पर पुलिस थाना श्री हरगोबिंदपुर में दो महिलाओें समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि गांव औलखबेट के रहने वाले कालूदीन ने शिकायत दी कि उनकी बेटी रूबीना (27) घर में थी। वह भी घर पर ही थे। सुबह करीब 6 बजे आठ लोग हथियार लेकर मोटरसाइकिल पर उनके घर आ धमके। मोटर साइकिलों से उतरते ही आरोपियों ने जबरदस्ती उनकी बेटी को उठा लिया। जब उन्होंने आरोपियों को रोकना चाहा तो उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह युवती को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस थाना श्री हरगोबिंदपुर में बरकत अली, राजी दीन, शेरूदीन, हलीमा, बंटी, शाहदीन वासी गांव औलख, मखन औैर जंगू वासी गांव घोड़ेवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें