आत्महत्या के लिए उकसाने पर तीन पर केस
राजपुरा
बनूड़ पुलिस ने गांव धर्मगढ़ निवासी महिला राजिंदर कौर पत्नी हरिंदर सिंह की शिकायत पर गुरप्रीत सिंह निवासी धर्मगढ, सुखविंदर कौर निवासी गांव चमारू, सागर निवासी मनौली सूरत के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसका पति हरिंदर सिंह 4 नवंबर से बाइक समेत घर से लापता है। उसका अब कोई पता नहीं चला। उसका सुसाइड नोट मिला है। इससे पता चला है कि उसके पति हरिंदर सिंह (35) पुत्र तेजिंदर सिंह ने आरोपी गुरप्रीत सिंह के रुपये देने थे। उक्त आरोपी उसके पति को रुपयों को लेकर अक्सर परेशान करते रहते थे। उसे संदेह है कि इसी के कारण उसके पति ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।