बाइक सवारों ने महिला का पर्स छीना
राजपुरा । थाना सिटी इलाके में पैदल जा रही महिला के हाथ से बाइक सवारों ने पर्स छीन लिया। पर्स में 1800 रुपये और मोबाइल फोन था। पुलिस ने बीना शर्मा पत्नी अनूप शर्मा राजपुरा टाऊन की शिकायत पर आरोपी विपिन वर्मा निवासी सांई मंदिर राजपुरा, कार्तिक गाबा निवासी लक्कड़ मंडी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीना शर्मा ने शिकायत में बताया कि सोमवार की दोपहर 2:45 बजे वह श्री दुर्गा मंदिर रोड पर पैदल जा रही थी। आरोपी मोटर साइकिल पर आये और हाथ में पकड़ा पर्स छीनकर फरार गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।