फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में देह व्यापार का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के लिए
विज्ञापन

मनाली के हिना होटल का मालिक जीतू नामजद, गिरफ्तारी नहीं
मनाली ले जाकर बच्चियों से देह व्यापार कराने का मामला
पीडित बच्ची के साथ जीतू ने भी किया था रेप
इसी के होटल में कराया जाता था बच्चियों से देह व्यापार
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला में गरीब परिवारों को पैसे का लालच देकर उनकी बच्चियों को घरेलू काम के बहाने ले जाकर देह व्यापार कराने के मामले में पुलिस ने शनिवार को मनाली के हिना होटल के मालिक जीतू खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि जीतू ने भी पीड़ित बच्ची के साथ रेप किया था और इसी के होटल में बच्चियों से देह व्यापार कराया जाता था। साथ ही मामले में बच्चियों के साथ रेप करने वाले सभी अज्ञात व्यक्तियों और पटियाला के रहने वाले हरविंदर सिंह नाम के व्यक्ति को नामजद किया गया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी वन योगेश ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि शुक्रवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक 14 साल की बच्ची के बयान पर नंदिनी नाम की एक महिला, उसकी साथी लवप्रीत और बच्ची के पिता के खिलाफ धारा 372, 373, 376 आईपीसी और पोसको एक्ट 2012 की धारा 6 और 17 तहत केस दर्ज किया था। आरोप था कि पिता ने 30 हजार रुपये महीना मिलने के लालच में आकर उसे करीब डेढ़ महीने पहले पटियाला की ऋषि कालोनी की रहने वाली नंदिनी और बडूंगर निवासी लवप्रीत, जो आर्केस्ट्रा में काम करती हैं। इन दोनों महिलाओं के हवाले कर दिया। लेकिन नंदिनी द्वारा बच्ची को हिमाचल प्रदेश के मनाली में ले जाकर जबरदस्ती उससे बार-बार जिस्मफरोशी कराई जाती थी। बच्ची के बयान के मुताबिक उसकी तरह नंदिनी और भी कई लड़कियों को मनाली ले जाकर जिस्मफरोशी कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें