जेल में मोबाइल रखने के मामले में गैंगस्टर को कैद
पटियाला।
जेल में मोबाइल रखने के केस में जुडीशियल मजिस्ट्रेट मनी अरोड़ा की अदालत ने गैंगस्टर अमित मलिक उर्फ भूरा निलासी शामली यूपी को दो साल की सजा सुनाई है। जेल मुलाजिमों ने तलाशी के दौरान उक्त गैंगस्टर से मोबाइल बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर पर आठ अप्रैल 2017 को थाना त्रिपड़ी में केस दर्ज किया था।