फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव थूहा में शार्ट सर्किट से लगी आग, पराली, गुहारे व वृक्ष जले

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

राजपुरा। गांव थूहा में ट्रांसफार्मर के तार से हुए शर्ट सर्किट से दो दर्जन से ज्यादा गोबर के गुहारे, पराली व पेड़ गए। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियोंने आग पर काबू पाया। गांव थूहा निवासी बलदेव सिंह, जीत सिंह, मलकीत सिंह, सुरजीत सिंह, र्स्वण सिंह ने बताया कि उनके कोआपरेटिव सोसायटी के साथ बाड़ों में गुहारे स्टोर कर रखे थे। गुहारों के पास पकिसानों ने अपने पशु बांधकर रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि खेतों के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर से अचानक तिारें टकराने के चलते निकाली चिंगारी से नीचे पड़ी पराली व गुहारों को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण लिया। गांव वासियों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचित कर गुहारों के पास बंधे भारी संख्या में पशुओं को खोलकर बचा लिया। आग से गसुरजीत सिंह के मकान का भी नुकसान हुआ है। सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें