फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के सहायक प्रोफेसर पर लगे छेडछाड के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू के सहायक प्रोफेसर पर छात्राओं ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप
विज्ञापन

एसएफआई ने आरोपी के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पंजाबी यूनिवर्सिटी के सेंटर फार एडवांस्ड मीडिया स्टडीज के एक सहायक प्रोफेसर पर सेंटर की ही दो छात्राओं ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में दोनों छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के एंटी वुमन सेक्सुअल हरासमेंट सेल को लिखित में शिकायत दी है। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बना दी है। हालांकि इस संबंध में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी सहायक प्रोफेसर छुट्टी पर चला गया है। उधर स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) की पीयू इकाई ने मामले में वीरवार को एक बयान जारी कर यूनिवर्सिटी प्रशासन से आरोपी सहायक प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक पंजाबी यूनिवर्सिटी के मीडिया सेंटर के एक सहायक प्रोफेसर पर सेंटर की ही दो छात्राओं ने सेक्सुअल हरासमेंट के आरोप लगाए हैं। पीड़ित छात्राओं के मुताबिक आरोपी सहायक प्रोफेसर रात 10 बजे के बाद उन्हें मोबाइल पर मैसेज भेजकर डिनर, लंच व लांग ड्राइव पर जाने को कहता है। पीड़ित छात्राओं के मुताबिक वह अकेली लड़कियां नहीं हैं, जिनको इस सहायक प्रोफेसर ने परेशान किया। इससे पहले भी कई लड़कियां मानसिक परेशानी झेल चुकी हैं। लेकिन शर्म के मारे वह आगे नहीं आईं। लेकिन उन्होंने हिम्मत करते आरोपी सहायक प्रोफेसर खिलाफ लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वीरवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया की यूनिवर्सिटी इकाई ने बयान जारी करके इस पूरे मामले पर यूनिवर्सिटी प्रशासन की चुप्पी पर एतराज जताया है। एसएफआई के हरिंदर बाजवा, कनवीनर सिमरजीत कौर के मुताबिक मीडिया सेंटर का आरोपी सहायक प्रोफेसर लड़कियों को कमरे में अकेले भी बुलाता था। स्टूडेंट नेताओं ने कहा कि यूनिवर्सिट का एंटी वुमन सेक्सुअल हरासमेंट सेल सफेद हाथी साबित हो रहा है। फेडरेशन ने मांग की है कि आरोपी सहायक प्रोफेसर को तुरंत यूनिवर्सिटी से चलता किया जाए। उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित लड़कियों को इंसाफ मिल सके। साथ ही मांग की कि मामले की जांच को बनाई कमेटी के बारे में बताया जाए, ताकि उसमें स्टूडेंट्स की भागीदारी हो सके। उन्होंने कहा कि जल्द मांगें पूरी न हुईं, तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें