फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर औैर स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार बेटी की मौत, मां गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचला, युवती की मौत
विज्ञापन

मां की गंभीर जख्मी, गांव तारागढ़ के पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
गांव तारागढ़ के पेट्रोल पंप के पास वीरवार सुबह एक कैंटर की टक्कर से स्कूटी चालक युवती की मौत हो गई। हादसे में युवती का मां बुरी तरह से घायल हो गई। उसको स्थानीय डॉक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक युवती ने बीएससी नर्सिंग की हुई थी औैर वह अमृतसर के एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। पुलिस थाना किला लाल सिंह ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना किला लाल सिंह के एएसआई अवतार सिंह नेेे बताया कि गांव बुर्जअराइयां की रहने वाली नवदीप कौर (22) स्कूटी पर किसी काम के लिए बटाला जा रही थी। उसके पीछे उसकी मां रुपिंदर कौर बैठी हुई थी।गांव तारागढ़ के पास दूूसरी ओर से आ रहे एक कैंटर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर नवदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी मां रूपिंदर कौर घायल हो गई। एसएसआई अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में लेे लिया है। थाना किला लाल सिंह में आरोपी कैंटर चालक बलदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें