फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली का वीजा लगवाने का झांसा देकर विवाहिता साथ पहले चंडीगढ़ और फिर पटियाला में किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक और नोएडा
विज्ञापन


वीजा लगाने का झांसा देकर विवाहिता से चंडीगढ़ और पटियाला में दुष्कर्म
पिस्तौल की नोक पर डराया, कहा-शोर मचाया, तो तुझे व बाद में तेरे बच्चे को मार डालूंगा
थाना पसियाना में कैथल निवासी आरोपी खिलाफ केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। इटली का वीजा लगवाने का झांसा देकर विवाहिता को अपने साथ ले गया। बाद में उसे डरा-धमकाकर पहले चंडीगढ़ और फिर पटियाला के एक गांव में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद हरियाणा के रहने वाले आरोपी युवक खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अमर उजाला से बात करते हुए 26 साल की पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उसका पति इटली गया हुआ है। किसी जान-पहचान के व्यक्ति ने आरोपी रमजोत सिंह (27) निवासी गांव कसौली थाना चीका जिला कैथल (हरियाणा) बारे बताया कि वह कम पैसे लेकर उसका व उसके छह साल के बेटे का वीजा लगवा देगा। इसलिए उसने रमजोत सिंह को अपने व बच्चे का पासपोर्ट, आधार कार्ड व अन्य कागजात वीजा लगाने के लिए दे दिए। इसी बीच वह 17 दिसंबर 2018 को पटियाला में थाना पसियाणा अधीन पड़ते गांव रंधावा में अपने रिश्तेदार के घर आई थी। उसी दिन आरोपी का फोन आया कि दो दिन में वीजा लग जाए, बस दो लाख रुपये उसके खाते में डलवा दो। पीडिता ने कुछ देर में ही आरोपी के खाते में दो लाख रुपये डलवा दिए। उसी दिन शाम को फिर से आरोपी का फोन आया कि वीजा के लिए कुछ जरूरी कागजों पर हस्ताक्षर करने पटियाला जाना है। पीड़िता कहे मुताबिक आरोपी की गाड़ी में चली गई। महिला ने देखा कि आरोपी उसे पटियाला नहीं कहीं और ले जा रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता की कनपटी पर पिस्तौल रख दी और कहा कि अगर शोर मचाया वह पहले उसे व बाद में उसके लड़के को मार डालेगा। पीड़िता को आरोपी जबरन चंडीगढ़ एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पटियाला के पंजोला में मामा के घर किया रात भर दुष्कर्म
अगले दिन 18 दिसंबर 2018 को आरोपी उसे कैथल में अपने रिश्तेदारों के घर ले गया, जहां उसे धमकियां दी गईं। बाद में आरोपी उसे पटियाला के गांव पंजोला में अपने मामा के घर ले गया, जहां रात भर आरोपी ने उसे एक कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया। अगले दिन उसे छोड़ दिया। उसने अपने साथ हुई वारदात की शिकायत पुलिस में दी। पहले थाना पसियाना पुलिस ने जीरो एफआईआर कर मामला चीका थाने भेज दिया था। लेकिन चीका पुलिस ने कहा कि वारदात वहां की है, तो कार्रवाई पसियाना पुलिस ही करेगी। इसलिए अब यहां पर्चा दर्ज हुआ है। फिलहाल मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें