फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीडब्लयू में बैंक एटीएम को तोड़ने की कोशिश, अलार्म बजने पर घबराए लुटेरे अपनी कार छोड़ मौके से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम को तोड़ने की कोशिश
विज्ञापन

अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
शहर के डीसीडब्लयू स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम को सोमवार देर रात अज्ञात लुटेरों ने तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान सेंसर एक्टीवेट होने से अलार्म बज गया, जिससे आनन-फानन में लुटेरे एटीएम के बाहर खड़ी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। कार चोरी की बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी थी।
थाना अनाज मंडी के इंचार्ज हैरी बोपाराय ने बताया कि सोमवार रात को करीब ढाई बजे तीन-चार अज्ञात लुटेरे गाड़ी में डीसीडब्लयू स्थित एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे। एटीएम बंद होने से पहले लुटेरों ने लोहे के हथियार के साथ शटर तोड़ा और फिर अंदर दाखिल होने के बाद सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे मार दिया, ताकि उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जैसे ही लुटेरों ने एटीएम तोड़ने की कोशिश की, तुरंत बैंक की ओर से लगाए सेंसर एक्टीवेट होने से अलार्म बज गया। बैंक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। कंट्रोल रूम ने आगे पीसीआर को हरकत में आने के लिए कहा। अलार्म बजने से लुटेरे घबराकर मौके पर ही अपनी कार छोड़ फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक यह कार चोरी की लगती है, लेकिन अभी इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की जा रही है। बताया जा रहा है कि एटीएम में करीब 30 लाख कैश था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें