फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी चोरी करते दो गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अवैध कटान के खिलाफ वन विभाग कुल्लू मंडल का अभियान लगातार जारी है। वन विभाग की टीम ने जंगल सारी तीन में मंगलवार सुबह तीन अवैध स्लीपर पकड़े। मौका का फायदा उठाकर दो लोग मौके से फरार हो गए। जबकि दो लोगों को टीम ने दबोच लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह वन रक्षक ब्यासर बीट प्रेम सिंह, वन रक्षक रायसन बीट विजय कुमार, वन रक्षक गाहर बीटी दिवांशु, वन रक्षक महाराजा बीट तारा चंद, वन रक्षक तांदला बीटी धनवंत ठाकुर जंगल सारी तीन में गश्त पर थे। सुबह करीब सात बजे लकड़ी फेंकने की आवाज कर्मचारियों को सुनाई दी। वन विभाग के कर्मचारी लकड़ी ले जाने वालों के पीछे भागे। कर्मचारियों ने मौके पर हरबन पुत्र मूल राम व चंद्रपाल पुत्र मेहर चंद निवासी नाग्चा डकाघर बंदरोल जिला कुल्लू को पीठ पर देवदार के तीन स्लीपर ले जाते हुए पकड़ा। जबकि अन्य दो लोग मौके से फरार हो गए। वन रक्षक ब्यासर बीट प्रेम सिंह ने लड़की को अपने कब्जे में लिया। मौके से एक कुल्हाड़ी को भी जब्त किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को जंगल में ले गए जहां उन्होंने काटा हुआ पेड़ दिखाया। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत करीब 16 हजार रुपये आंकी गई है।
उधर, डीएफओ कुल्लू डॉ. नीरज चड्ढा ने बताया कि तीन अवैध स्लीपर टीम ने बरामद किए हैं। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अवैध कटान के खिलाफ वन विभाग की मुहिम जारी है। वहीं, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें