फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों ठगे
विज्ञापन

मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी, मां, बेटी समेत छह पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। कोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फरीदकोट और मुक्तसर के दो युवकों से पटियाला के एक व्यक्ति की ओर से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना अर्बन इस्टेट पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी, मां, बेटी समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी इस केस में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पीड़ित जसविंदर सिंह निवासी मुक्तसर ने पुलिस को बयान दिया है कि साल 2015 में जब वह नौकरी की तलाश में था तो आरोपी नवजोत सिंह ने उसे झांसा दिया कि वह उसकी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए आरोपी ने जसविंदर सिंह से 9 लाख रुपये ले लिए। इसी तरह से जसविंदर सिंह के भांजे जश्नप्रीत सिंह निवासी फरीदकोट को सेशन कोर्ट मोगा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ले लिए। बाद में न तो नौकरी लगवाई और न पैसे वापस नहीं किए। पुलिस ने जांच के बाद इस केस में मुख्य आरोपी नवजोत सिह निवासी बाजवा कालोनी पटियाला, उसकी पत्नी कमलजीत कौर, बेटी लवप्रीत कौर, मां श्मशेर कौर समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी ने अपनी मां, बेटी व पत्नी के खातों में शिकायतकर्ताओं से पैसे डलवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें