पटियाला। थाना पातड़ां के अधीन पड़ते गांव में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि पांच जुलाई की मध्यरात्रि को गांव सेलवाला का रहने वाला जसपाल सिंह उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जब वह अपनी बेटी को दाना मंडी के पास जा रहा था तो सामने से आरोपी उनकी लड़की के साथ आ रहा था। उसे देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में लड़की ने बताया कि आरोपी युवक उसे अपने जान-पहचान के लवप्रीत सिंह निवासी सेलवाल की मोटर पर ले गया था। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
वहीं भादसों थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नाबालिग से अश्लील हरकतें करने और गलत इशारे करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बयान दिया है कि उनकी बेटी सैर कर रही थी। इसी बीच आरोपी सन्नी निवासी भादसों वहां आया और उसने उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।