फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी पर दागी गोली, छर्रें लगने से जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत स्थित पीरबलावर के पास गांव खलचियां जदीद में एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते एक फौजी पर गोली दाग दी। गोली के छर्रे लगने से फौजी जख्मी हो गया। जख्मी हालत में फौजी को फिरोजपुर के सेना अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना सदर पुलिस ने रविवार को पीड़ित फौजी के बयान पर आरोपी संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी फरार है।
विज्ञापन

फौजी गुरमीत सिंह वासी गांव झावला थाना गुरुहरसहाए पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह फौज में नौकरी करता है। आरोपी संदीप सिंह उर्फ बिला वासी खलचियां जदीद के साथ पुरानी रंजिश थी। जिसके कारण उसने उसे जान से मारने की नीयत से गोली दागी। गोली के छर्रे लगने से गुरमीत सिंह जख्मी हो गया। उसे फिरोजपुर के सेना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें