मनी चेंजर के कारिंदे से लाखों की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। जिले में शाम चार बजे हथियारबंद लुटेरों ने मुदकी रोड पर एक दुकानदार के मुलाजिम को बंधक बना उससे पांच लाख रुपये लूट लिए।
मुदकी रोड पर स्थित सेतियां मनी चेंजर के मुलाजिम गुरप्रकाश सिंह ने बताया कि उसने मुदकी रोड पर स्थित एक्सिस बैंक से नौ लाख रुपये निकलवाए थे। उसने नौ लाख रुपये में से चार लाख रुपये जेब में डाल लिए। बाकी पांच लाख रुपये स्कूटी की डिग्गी में डालकर दुकान की ओर जाने लगा। तब एक तेजधार हथियारबंद नाकाबपोश लुटेरे ने उसे रोककर हमला किया। इससे उसके हाथ से स्कूटी छूट गई और वह नीचे गिर गया। लुटेरे स्कूटी समेत कैश छीनकर फरार हो गए। वारदात का पता चलने पर डीएसपी रणजोध सिंह, थाना प्रभारी जसवंत सिंह व किक्कर सिंह घटना स्थल वाली जगह पर पहुंचे और जांच की। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से गश्त की जा रही है।
फोटो कैप्शन - घटना स्थल वाली जगह पर पहुंच जांच करती पुलिस