फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी बच्चे का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन बीते, बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं
विज्ञापन

चोर महिला के स्कैच से भी फिलहाल पुलिस को कोई मदद नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
मालवा क्षेत्र के जाने-माने जच्चा-बच्चा अस्पताल माता कौशल्या से नवजात चोरी हुए दो दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। चोर महिला के तैयार स्कैच से भी पुलिस को फिलहाल कोई मदद नहीं मिल सकी है।
सरकारी माता कौशल्या अस्पताल से सोमवार को एक महिला धोखे से समाना के नजदीक मवी कलां की रहने संदीप कौर के एक दिन के बच्चे को लेकर फरार हो गई थी। मामले में चोर महिला की पहचान के लिए पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन क्वालिटी खराब होने के कारण महिला का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। इससे पुलिस को आरोपी महिला तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। मां संदीप कौर के बताए हुलिए के आधार पर चोर महिला का स्कैच भी तैयार कराया गया है लेकिन इससे भी खास मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

डीएसपी सौरभ जिंदल के मुताबिक दिल्ली में सीबीआई को सीसीटीवी से लिए वीडियो की जो फुटेज भेजी गई है उसमें आरोपी महिला का चेहरा एक खास साफ्टवेयर की मदद से साफ देखने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल सीबीआई ने एक-दो दिन इंतजार करने को कहा है।
विज्ञापन

डीएसपी ने माना कि बच्चा चुराने में आरोपी महिला के साथ कुछ और लोगों के भी मिले होने की पूरी संभावना है। आशंका है कि आरोपी महिला के इंतजार में पहले से ही अस्पताल के बाहर कोई वाहन खड़ा होगा जिसमें बैठकर वह बच्चे को लेकर फरार हुई है। यही कारण है कि वह वारदात के तुरंत बाद अस्पताल के आसपास कहीं नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें