फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

- चंडीगढ़ मेें तैयार हुई थी शराब

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। एक्साइज विभाग ने पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान शराब से भरी एक इनोवा कार को दो लोगों समेत काबू किया है। गाड़ी से 336 बोतलें बरामद हुई। इस संबंध में बलौंगी थाने में केस दर्ज किया है। एक्साइज विभाग ने शराब व गाड़ी पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत केस जर्द कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एक्साइज विभाग को सूचना मिली थी कि इलाके में शराब तस्करी होने वाली है। इसके बाद एक्साइज विभाग की टीम ने तुरंत हरकत में आ गई। विभाग के अधिकारी विनोद पहुजा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोबाइल विंग पटियाला से अश्वनी अरोड़ा और मोहाली आबकारी विभाग से विनय कुमार द्वारा पुलिस के सहयोग से वेरका मिल्क प्लांट के पास नाका लगाया। नाके पर चंडीगढ़ की ओर से एक इनोवा कार नंबर पीबी-11 बीबी 9002 को रोका गया। इसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से चंडीगढ़ मार्का शराब की 336 बोतलें बरामद र्हुइं। इसके बाद कार चालक लखवीर सिंह और इसके सहयोगी अवतार सिंह दोनों निवासी श्री फतेहगढ़ साहिब को शराब समेत काबू कर लिया। यहीं नही इनके साथ दूसरी गाड़ी में रेकी करते आ रही गुरजंट सिंह और तेजी को भी तुरंत काबू कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह शराब डड्डूूमाजरा के ठेके से लेकर आए थे। बलौंगी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पर नहीं था होलोग्राम
पहले की तरफ इस बार पकड़ी गई शराब पर भी किसी भी तरह का होलोग्राम नहीं था। यह शराब चंडीगढ़ में स्थित बाटलिंग प्लाटों में से अवैध तरीके से सप्लाई की जा रही थी। बोतलों पर लगे लेबल के अनुसार हिम्मत संतरा मार्का और राजधानी मार्का शराब सुपर डिस्टलरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1, नैना मार्का शराब राक एंड स्टाम डिस्टलरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 और बाट्मअप मार्का शराब एंपायर एल्कोब्रियू प्लांट इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 द्वारा बनाई गई थी। पुलिस का कहना है कि चंडीगढ़ में शराब सस्ती होने से पंजाब में शराब की तस्करी बढ़ गई है। उम्मीद है कि आने वाले समय और केस पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें