बनूड़/लांडरां। पुलिस ने खेड़ा गज्जू में स्थित बिजली घर के नजदीक जूआ खेलते हुए युवकों को पकड़ा है। कुछ युवक मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवकों से पुलिस ने 4020 रुपये बरामद किए। आरोपियों की पहचान हरभजन सिंह निवासी मानकपुर, दीप सिंह, लखबीर सिंह, सतीष कुमार निवासी खेड़ा गज्जू बतौर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।