धोखाधड़ी का केस दर्ज
नाभा। थाना कोतवालीनाभा में मुनीष कुमार पुत्र तरसेव चंद वासी भट्टा स्ट्रीट की शिकायत पर हरदेव सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह वासी गांव तूंगा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अनुसार कथित दोषी ने उसको एक लाख तीस हजार रुपये उधार लिए, लेकिन बाद में उसको न तो पैसे वापस किए, जिस कारण पुलिस की ओर से यह मामला दर्ज किया गया है।