तपा व भदौड़ में बाइक चोरी
बरनाला। तपा व भदौड़ कस्बा से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। दोनों शनिवार को घटनाएं घटीं। बरनाला निवासी पुनीतकरन सिंह पुत्र बलवंत सिंह अपने दोस्त अतिंदरपाल सिंह को मिलने भदौड़ उसके घर गया था। मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ा कर दिया था, जिसे चोर ले गए। इधर कस्बा तपा की घनी आबादी वाले एरीया में स्थित गैस एजेंसी के मालिक साहिल गुप्ता का स्पलेंडर बाइक एजेंसी के सामने से चोरी हो गई।