फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की टीके व गोलियों सहित दो नौजवान पुलिस ने दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के टीके और गोलियों समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

राजपुरा।
राजपुरा व घन्नौर पुलिस ने दो नौजवानों को गिरफ्तार कर उनसे नशे के टीके और गोलियां बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

राजपुरा पुलिस में तैनात एएसआई नरिंद्रपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे। जब टीम राजपुरा-पटियाला रोड पर निक्कू जूस वाले के पास पहुंची तो एक स्कूटर सवार नौजवान पर पुलिस को शक हुआ। उन्होंने उसके बैग की तलाशी ली तो पुलिस को बैग से 50 नशे के टीके बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी की पहचान सन्नी तनेजा निवासी गांधी कालोनी राजपुरा के तौर पर करवाई है। दूसरे मामले में घन्नौर पुलिस में तैनात एसआई प्रदीप कौर पुलिस टीम के साथ घन्नौर शंभू मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब उनकी टीम भाखड़ा नहर घन्नौर के पुल पर पहुंची तो वहां से गुजर रहे एक नौजवान को रोककर उसकी तलाशी ली गई। पुलिस को उसके पास से 397 नशे की गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान कुलवंत सिंह निवासी वार्ड नम्बर-6 घन्नौर के तौर पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें