ससुराल में युवक जहर खाकर जान दी
बरनाला। गांव बड़बर स्थित ससुराल में युवक ने कोई जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली। थाना धनौला के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें मंगलवार को सूचना मिली के गांव के बस स्टैंड के पास कोई शव पड़ा है। जांच में मृतक की पहचान सुखदेव सिंह (40) पुत्र बलदेव सिंह गांव वडाला जिला अमृतसर के तौर पर हुई। वह गांव बड़बर में सुरिंदर सिंह की लड़की के साथ विवाहित था। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी कई दिन पहले ारेलू कलह के कारण मायके बड़बर आ गई थी। उसे लेने के लिए सुखदेव सिंह ससुराल आया था।मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बस स्टैंड नजदीक से मिला। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के ससुराल परिवार के सदस्य घर पर नहीं मिले। इससे मामला संदिग्ध हो गया है। मृतक के परिवार को सूचना कर दी गई है। परिजनों के बयानों के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।