फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू और पोती से परेशान बुजुर्ग ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू और पोती से परेशान बुजुर्ग ने दी जान
विज्ञापन

दोनों आरोपी गिरफ्तार, बहू के थे नाजायज संबंध, रोकने पर करती थी मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
गांव बाबरपुर में बहू और पोती से परेशान होकर एक 70 साल की बुजुर्ग महिला ने मंगलवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया था।
जांच अधिकारी थाना भादसों के एएसआई हरभजन सिंह के अनुसार गोपाल सिंह निवासी गांव बाबरपुर ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी पत्नी मनजीत कौर (40) के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध थे। उसकी बुजुर्ग मां गुरदेव कौर अपनी बहू को ऐसा करने से रोकती थी। इससे गुस्सा होकर अक्सर उसकी पत्नी गुरदेव कौर की पिटाई करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोती बलविंदर कौर (21) भी दादी को काफी तंग करती थी। मां के साथ मिलकर बलविंदर भी दादी को पीटा करती थी। दोनों मां-बेटी से परेशान होकर गुरदेव कौर ने लोहे के सरिये से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने गोपाल सिंह के बयान पर उसकी पत्नी और बेटी के खिलाफ केस दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें