फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत दो गम्भीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

राजपुरा। राजपुरा-सरहिंद रोड पर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के अस्पताल रेफर किया। फतेहगढ़ साहिब के गांव बदौशी खुर्द निवासी भोला सिंह अपनी पत्नी सुखविन्द्र कौर और भांजी राजुरानी के साथ कहीं जरूरी कार्य के लिए गए थे। बुधवार दोपहर बाद वह अंबाला की ओर से एक्टिवा पर सवार होकर अपने गांव बदौशी खुर्द जा रहे थे। राजपुरा बाईपास नौ-गज्जा पीर के पास अज्ञात वाहन ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इसके चलते एक्टिवा खतानों में जा गिरी। इस हादसे में सुखविन्द्र कौर की मौत हो गई। वहीं भोला सिंह और राजुरानी गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें